दीपावली पर दीपकों द्वारा श्रीराम के स्वागत हेतु चन्द्र का प्रतिनिधित्व
आज के ही दिन श्रीराम राक्षसी अत्याचारों का समूल विनाश करके अयोध्या लौटे थे और अवधपुरी ऐसी सजाई गयी थी कि दिन में दीपक का कार्य अकेले भगवान भास्कर करके गौरवान्वित हो रहे थे और रात्रि को यही कार्य भगवान चन्द्र समाह्लना चाहते थे पर चन्द्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या के कारण वंचित हो गए ।
अतः दीपकों को अवसर मिला । आज दीपक घर के बाहर भीतर ऊपर नीचे सर्वत्र अपनी प्रभा फैला रहे रहे थे और महल के उपरी भाग से मानों चन्द्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उसे सांत्वना दे रहे थे कि हे चन्द्र देव ! सूर्य तो वंश के सम्बन्ध से परमात्मा राम से जुड़े हैं पर तुम तो साक्षात् उनसे (राम चन्द्र ) जुड़े हो ।
सूर्य कभी कभी हम दीपकों का मज़ाक उड़ाते हुए कहता था — दीपकों ! तुम लोग घर के अन्दर सूर्य बनते हो बाहर आकर हवा का एक झोंका खाकर जरा दिखाओ ।
आज हम लोग निकले आपका ( चन्द्रदेव का ) प्रतिनिधित्व करते हुए तो इस समय भगवान राम की सेवा में लगे देखकर सूर्य और वायुदेव दोनों न जाने कहाँ भग गए ??
जय श्रीराम
#आचार्यसियारामदासनैयायिक

Gaurav Sharma, Haridwar
